Thursday, 23 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: जल संसाधन मंत्री द्वारा गांव में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का किया उद्घाटन
डेली संवाद, चंडीगढ़/तपा/भदौड़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों को 7,200 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात दी है, ताकि किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध हो सके और पंजाब की कृषि को अधिक समृद्ध बनाया जा सके। यह बात पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के गांव संधू कलां में ढपाली सिस्टम के तहत 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से विधाता, चुंगा, दीना साहिब, भदौड़, पट्टी दीप सिंह, सहेणा, बल्लोके, संधू कलां, नैणेवाल, संधू खुर्द और फूलेवाला सहित 11 गांवों को लाभ मिलेगा तथा 3,854 एकड़ अतिरिक्त भूमि तक नहरी पानी पहुंचेगा।
पहले इस प्रणाली से 5,418 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई होती थी, जो अब बढ़कर 9,272 एकड़ हो जाएगी। इसके बाद मंत्री गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने गांव भगतपुरा में 45.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कंक्रीट लाइनिंग एवं नहरों के आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के अंतर्गत सहेणा डिस्ट्रीब्यूटरी, दराज माइनर, ढिल्लवां माइनर और सहणा माइनर की कंक्रीट लाइनिंग की गई है, जिससे पट्टी खट्टर, जैमल सिंह वाला, ढिल्लवां पटियाला, ढिल्लवां नाभा, मौड़ पटियाला, मौड़ नाभा, उगोके, दराज, सहणा, बुर्ज फतेहगढ़, पट्टी दराका और भगतपुरा सहित 12 गांवों को लाभ मिलेगा।