Tuesday, 16 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, ट्राले में घुसी कार, SHO की दर्दनाक मौत
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब के बठिंडा-मानसा रोड पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना मानसा की एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत कौर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के नजदीक उस समय हुआ, जब वह अपनी कार से ड्यूटी के लिए मानसा जा रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर बेअंत कौर की कार आगे चल रही भूसे (तूड़ी) से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मोड़ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।