Monday, 20 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा पर BFUHS का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक नहीं, ब्लूटूथ से हुई नकल की कोशिश
डेली संवाद, फरीदकोट।
Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी अफसरों की भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आए हाईटेक नकल मामले पर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था, बल्कि कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुरू होने के बाद ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर अनुचित तरीके से नकल करने का प्रयास किया।
454 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी अफसरों के 454 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,474 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के स्तर पर जुटाई गई है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जा रही है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
रजिस्ट्रार के अनुसार सबसे पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने फरीदकोट के एक परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कर रहे एक परीक्षार्थी को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हुई। पुलिस के खुफिया इनपुट तथा तकनीकी जांच के आधार पर 28 संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान की गई, जिन्हें हिरासत में लिया गया। वहीं, इस हाईटेक नकल रैकेट को संचालित करने वाले 7 मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।