ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 06 October 2026

Punjab News: पंजाब CM भगवंत मान के साढ़ू को ED का समन, 5 करोड़ की कथित रिश्वत मामले में 9 अक्टूबर को पूछताछ

Punjab News: पंजाब CM भगवंत मान के साढ़ू को ED का समन, 5 करोड़ की कथित रिश्वत मामले में 9 अक्टूबर को पूछताछ

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साढ़ू अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन जारी कर 9 अक्टूबर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। उनसे पांच करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के मामले में पूछताछ की जाएगी।

यह मामला अमृतसर में दर्ज एक दुष्कर्म केस की जांच को कथित तौर पर प्रभावित करने से जुड़ा है। आरोप है कि केस की जांच को प्रभावित कराने या मामले को दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

पहले 7 अक्टूबर को बुलाया था

जानकारी के मुताबिक, ईडी की हाई इंटेंसिटी यूनिट (HIU) ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को पहले 7 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन भेजा था। ग्रेवाल ने पेशी के लिए समय मांगा, जिसके बाद अब एजेंसी ने उन्हें 9 अक्टूबर को दिल्ली कार्यालय में बुलाया है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI को जांच

मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों पर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुंचा था। हाई कोर्ट ने संबंधित आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। इसके एक दिन बाद ईडी की ओर से अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी शिकायत का संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी।

अब 9 अक्टूबर को ईडी के सामने अमरदीप सिंह ग्रेवाल की पेशी पर सभी की नजरें रहेंगी। इस पूछताछ के दौरान एजेंसी कथित रिश्वत मांगने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर जानकारी जुटा सकती है।