Monday, 27 October 2025
पंजाब
Punjab By Election: तरनतारन साहिब उपचुनाव में भाजपा की जीत तय- ललित कुमार बब्बू
डेली संवाद, तरनतरान।
Punjab By Election: ललित कुमार बब्बू प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्च ने कहा है कि तरनतारन उपचुनाव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के समर्थन में आज पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि पंजाब में विकास, शांति और पारदर्शिता की नई शुरुआत भाजपा ही कर सकती है।
[caption id="attachment_85938" align="alignnone" width="1200"]
Lalit Kumar Babbu[/caption]
By election[/caption]
Lalit Kumar Babbu[/caption]
AAP ने केवल झूठे वादे और विज्ञापन दिए
ललित कुमार बब्बू (Lalit Kumar Babbu) ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में केवल झूठे वादे और विज्ञापन दिए हैं। राज्य के किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवान आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बेरोज़गारी चरम पर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, नशे का व्यापार फिर से फलफूल रहा है, और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार खुलेआम जारी है। [caption id="attachment_75298" align="alignnone" width="1200"]
By election[/caption]