Thursday, 23 October 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में आज नहीं चलेंगी बसें, जाने वजह
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab: अगर आप भी बस से सफर करते है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) और पनबस के कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर को पूरे पंजाब में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। वहीं, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर में प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।
पीआरटीसी और पनबस यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले निजीकरण खत्म करने का वादा किया था, मगर अब खुद उसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।
उनका कहना है कि आज सरकार पीआरटीसी और पनबस के निजीकरण के लिए टेंडर खोलने जा रही है। अगर यह टेंडर खुल गया तो निजी बस मालिक पांच साल में अपनी बस की कीमत वसूल कर लेंगे और अपनी बस भी अपने पास रखेंगे। इससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होगा।
चक्का जाम 12 से 2 बजे तक
ये चक्का जाम दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार ने निजीकरण रोकने का वादा किया था, लेकिन अब कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी परिवहन व्यवस्था को निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है।
पीआरटीसी और पनबस यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले निजीकरण खत्म करने का वादा किया था, मगर अब खुद उसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।
उनका कहना है कि आज सरकार पीआरटीसी और पनबस के निजीकरण के लिए टेंडर खोलने जा रही है। अगर यह टेंडर खुल गया तो निजी बस मालिक पांच साल में अपनी बस की कीमत वसूल कर लेंगे और अपनी बस भी अपने पास रखेंगे। इससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होगा।
तरनतारन उप-चुनावों में सरकार के खिलाफ जाने की तैयारी
गिल ने साफ कहा कि अगर सरकार ने टेंडर खोला तो कर्मचारी राज्य स्तरीय हड़ताल पर जाएंगे और आने वाले तरनतारन ( Tarn Taran ) उपचुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
कर्मचारियों का कहना है कि इस सरकार को लाने में हम कर्मचारियों का बड़ा योगदान रहा है, अब अगर यह अन्याय करेंगे तो हम इसे सत्ता से बाहर करने की ताकत भी रखते हैं।