Sunday, 26 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में देर रात सनसनी, एक्टिवा सवार युवकों ने कारोबारी की फूंकी कार
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के सुरजीत एन्क्लेव स्थित संगम पैलेस के पास देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा कार को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 3:49 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर गली में पहुंचते हैं। स्कूटर रोकने के बाद एक युवक नीचे उतरता है और कार पर किसी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव करता है। इसके बाद वह कार में आग लगा देता है। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर जाती है और दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।
CCTV[/caption]
पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था
कार मालिक और हौजरी कारोबारी सार्थक मल्होत्रा ने बताया कि घटना के समय उनका पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे बाहर आए। बाहर का मंजर देखकर परिवार के होश उड़ गए, क्योंकि उनकी कार धू-धू कर जल रही थी। उन्होंने तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था और आग घर तक फैल सकती थी। पीड़ित परिवार के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। करीब छह महीने पहले भी उनकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ या इसी तरह की हरकत करने की कोशिश की गई थी। इस घटना के बाद परिवार में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्हें शक है कि इस वारदात के पीछे वही लोग हो सकते हैं। [caption id="attachment_16369" align="aligncenter" width="800"]
CCTV[/caption]