Monday, 26 January 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय समारोहों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य में आज गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तथा पंजाब मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई। जिला वासियों को संबोधित किया गया, परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड से सलामी ली गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए निरंतर जनकल्याण और पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।
[caption id="attachment_8791" align="aligncenter" width="800"]
Hospital[/caption]
Republic Day[/caption]
Hospital[/caption]
10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा
उन्होंने अपने भाषण में बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला पंजाब राज्य देश का पहला राज्य है, जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, नशों के खिलाफ युद्ध, गैंगस्टरों पर कार्रवाई आदि का अपने भाषणों में विशेष रूप से उल्लेख किया गया।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में तथा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैबिनेट मंत्रियों में से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बठिंडा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पठानकोट, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर, स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा ने फरीदकोट तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। [caption id="attachment_5091" align="aligncenter" width="1200"]
Republic Day[/caption]