Monday, 11 May 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों में अहम फेरबदल किया है। इस नए फैसले के तहत मंत्री संजीव अरोड़ा के पास रहे विभागों का पुनर्वितरण किया गया है और कई वरिष्ठ मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पंजाब
(Punjab)
सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार, अब हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय (लोकल बॉडी) विभाग का नया मंत्री नियुक्त किया गया है। इस विभाग में नगर निगमों और शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य आते हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।
[caption id="attachment_98207" align="aligncenter" width="1200"]
Aman Arora[/caption]
हरजोत बैंस[/caption]
Aman Arora[/caption]
अमन अरोड़ा को इंडस्ट्री
वहीं, अमन अरोड़ा को उद्योग (इंडस्ट्री) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा तरुणप्रीत सिंह सौंद को बिजली विभाग का प्रभार सौंपा गया है। बिजली विभाग राज्य के बुनियादी ढांचे और जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इस विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है। [caption id="attachment_103750" align="aligncenter" width="1200"]
हरजोत बैंस[/caption]
नए विभागीय पुनर्गठन
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आगामी नीतियों और विकास योजनाओं को गति देने के लिए किया गया है। पंजाब सरकार के इस नए विभागीय पुनर्गठन के बाद अब सभी मंत्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे।पढ़ें CM भगवंत मान की चिट्ठी