Thursday, 19 March 2026
पंजाब
Punjab News: कनाडा की बड़ी कार्रवाई: पंजाबी मूल के दो गैंगस्टर देश निकाला
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: कनाडा में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को देश से डिपोर्ट कर दिया है। दोनों पर रंगदारी मांगने, संगठित अपराध में शामिल होने और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के गंभीर आरोप थे। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि कनाडा की धरती पर अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
CBSA ने 18 मार्च को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि उसने ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया है, जो कनाडा में रहकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इस अभियान के तहत अब तक 372 इमिग्रेशन जांच शुरू की जा चुकी हैं। इनमें से 70 लोगों के खिलाफ निष्कासन आदेश जारी हुए हैं, जबकि 35 अपराधियों को पहले ही देश से बाहर निकाला जा चुका है।
[caption id="attachment_105421" align="aligncenter" width="1200"]
Representative image.[/caption]
Canada [/caption]
Ransom[/caption]
Representative image.[/caption]
भारतीय मूल के युवकों को डिपोर्ट किया
अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में जिन दो भारतीय मूल के युवकों को डिपोर्ट किया गया है, उनमें अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू शामिल हैं। दोनों के खिलाफ रंगदारी वसूली और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इन मामलों को कनाडा में बढ़ते गैंग नेटवर्क और प्रवासी समुदायों को मिल रही धमकियों के संदर्भ में गंभीरता से लिया गया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अर्शदीप सिंह का मामला खास तौर पर चौंकाने वाला है। वह वर्ष 2022 में स्टडी परमिट पर बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा (Canada) गया था। शुरुआती समय में पढ़ाई के लिए गया यह युवक धीरे-धीरे आपराधिक गिरोहों के संपर्क में आ गया और जल्द ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। CBSA की जांच में सामने आया कि वह जबरन वसूली, फायरिंग की घटनाओं, ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में एजेंसी ने उसे गिरफ्तार किया। [caption id="attachment_75369" align="aligncenter" width="1200"]
Canada [/caption]
अर्शदीप सिंह को 'पब्लिक डेंजर' घोषित किया
जांच के बाद कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने अर्शदीप सिंह को “पब्लिक डेंजर” घोषित कर दिया। दिसंबर 2025 में उसके खिलाफ निष्कासन आदेश जारी किया गया। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उसे कड़ी निगरानी में कनाडा से बाहर भेज दिया गया। दूसरे मामले में सुखनाज सिंह संधू, जो 2016 से कनाडा में अस्थायी निवासी के रूप में रह रहा था, को भी संगठित अपराध में शामिल पाया गया। नवंबर 2025 में उसकी गिरफ्तारी हुई और जांच में उसे “ऑर्गनाइज्ड क्रिमिनैलिटी” के तहत दोषी ठहराया गया। करीब एक दशक तक कनाडा में रहने के बाद उसे भी हाल ही में डिपोर्ट कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों मामले उन लोगों के लिए सख्त संदेश हैं, जो विदेश जाकर अपराध का रास्ता अपनाते हैं। [caption id="attachment_4160" align="aligncenter" width="800"]
Ransom[/caption]