Wednesday, 11 February 2026
पंजाब
Punjab News: गैर-कानूनी खादों और कीटनाशकों के भंडारण के संबंध में फर्म के खिलाफ मामला दर्ज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: अनधिकृत कृषि लागत सामग्री की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब की शिकायत पर हरियाणा के झज्जर से संबंधित फर्म के मालेरकोटला में अनधिकृत खादों और कीटनाशकों के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Gurmeet Singh Khuddian[/caption]
गैर-कानूनी स्टॉक को जब्त कर लिया
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ( Gurmeet Singh Khudian ) ने कहा कि एक आकस्मिक जांच के दौरान ‘मैसर्स यूनिटेक क्रॉप साइंस’ फर्म के परिसर में अनधिकृत खादों और कीटनाशकों का स्टॉक पाया गया।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
कृषि मंत्री ने आगे बताया कि खाद (नियंत्रण) आदेश, 1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और कीटनाशक अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत उक्त स्टॉक की किसानों को बिक्री एवं वितरण को रोकने के लिए तुरंत इस गैर-कानूनी स्टॉक को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त फर्म के खिलाफ मालेरकोटला जिले के पुलिस थाना अमरगढ़ में बी.एन.एस. की धारा 318 (4) के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है। [caption id="attachment_4207" align="aligncenter" width="800"]
Gurmeet Singh Khuddian[/caption]