Wednesday, 29 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा किया बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़/पटियाला।
Punjab News: शंभू रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश से जुड़े मामले में पाकिस्तान समर्थित आईएसआई और खालिस्तान समर्थक आतंकी नेटवर्क की गहरी साजिश को एक और बड़ा झटका देते हुए पटियाला पुलिस ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन जिले के गांव पंजवाड़ खुर्द से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक सामग्री और आधुनिक पिस्तौलों सहित आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
यह जानकारी आज यहां
पंजाब (Punjab)
के डीजीपी गौरव यादव ने दी। बरामद किए गए हथियारों में एक आरपीजी, 2.296 किलोग्राम वजनी मेटैलिक आईईडी (स्टिकी बम) के साथ इलेक्ट्रिक तार, बैटरी सहित तीन डेटोनेटर, 1.456 किलोग्राम वजनी आरडीएक्स के दो पैकेट, एक पी-86 हैंड ग्रेनेड, पांच मैगजीन और 84 जिंदा कारतूस सहित तीन पिस्तौलें शामिल हैं। इन पिस्तौलों में एक 9 एमएम ग्लॉक-18 सीएक्स (ऑस्ट्रिया), एक .30 बोर पीएक्स5 स्टॉर्म और एक .30 बोर स्टार मार्क शामिल हैं।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]