Wednesday, 18 February 2026
पंजाब
Punjab: केंद्र सरकार अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से दी गई सलाह पर ध्यान दे: कुलतार सिंह संधवां
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि केंद्र सरकार को अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह पर ध्यान देना चाहिए और भारत के किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौते से भारतीय किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के प्रमुख मुद्दों के प्रति उदासीनता अपना रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारतीय किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हम इस व्यापारिक समझौते के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे तथा केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
[caption id="attachment_73458" align="aligncenter" width="1200"]
Kultar Singh Sandhwan[/caption]
Kultar Singh Sandhwan[/caption]