ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 19 April 2026

Punjab News: चंडीगढ़ फूड कोर्ट में लापरवाही, चाइनीज डिश में मिला कीड़ा; ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया हंगामा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ के Elante Mall के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने फूड सेफ्टी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, Sector 40A निवासी नवप्रीत कुमार चौधरी अपने परिवार के साथ मॉल के फूड कोर्ट में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर ऑर्डर किया। जब उनका छोटा बेटा खाना खा रहा था, तभी प्लेट में अचानक कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया। परिवार के सदस्यों ने मौके पर ही इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। [caption id="attachment_108180" align="aligncenter" width="1200"] Worm found in food at the Elante Mall food court in Chandigarh Worm found in food at the Elante Mall food court in Chandigarh[/caption]

Sector 40A निवासी फूड कोर्ट में खाना खाने पहुंचे

वीडियो में एक महिला ग्राहक यह कहते हुए नजर आ रही है कि “पता नहीं मैंने क्या खा लिया, यह मेरे बेटे की प्लेट में निकला है।” महिला ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही फूड कोर्ट के इंचार्ज सुमित को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने भी खाने में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद संबंधित कैफे के इंचार्ज को बुलाया गया, जिसने ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, पीड़ित परिवार ने इसे साधारण गलती मानने से इनकार कर दिया और मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ग्राहक ने इस पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी विभाग को भेज दिए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते यह बात सामने नहीं आती, तो उनका बच्चा यह खाना खा सकता था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में महिला नूडल्स जैसी डिश को फोर्क से मिक्स करती नजर आती है, जिसमें सब्जियां और सॉस साफ दिखाई दे रहे हैं। Pornographic Webcam Studio Exposed: शानदार बंगले में घिनौना काम, 500 मॉडल्स के शूट किए पोर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड कर कमाएं करोड़ों रुपए, ED रेड में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी विभाग को भेजा

दूसरे वीडियो में महिला रेस्टोरेंट स्टाफ से शिकायत करती दिख रही है और खाने में मिले कीड़े को दिखाते हुए नाराजगी जाहिर कर रही है। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं, मौके पर मौजूद कर्मचारी सिर्फ माफी मांगते नजर आए, जिससे ग्राहक और अधिक नाराज हो गए। फिलहाल इस मामले में चंडीगढ़ के फूड सेफ्टी अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि परिवार को सोमवार को ऑफिस बुलाया गया है, जहां उनकी शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करती है। ग्राहकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल भरोसा तोड़ती हैं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ भी बड़ा खिलवाड़ हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।