ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 August 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त तक बरसेंगे बादल

Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त तक बरसेंगे बादल

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चंडीगढ़ और पठानकोट में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज से 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

कई हिस्सों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान पटियाला में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रेल मार्ग पर कई सेवाएं रोकी

वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश और रेलवे ट्रैक पर मलबा व पत्थर गिरने से पठानकोट-बैजनाथ पपरोला रेल मार्ग पर कई सेवाएं रोक दी गई हैं।