ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 11 May 2026

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने भाजपा ज्वाइन किया, कही बड़ी बात

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने भाजपा ज्वाइन किया, कही बड़ी बात
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सीएम भगवंत मान के भाई आज भाजपा में शामिल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punja b) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा उनके भाजपा में शामिल होते ही पंजाब की राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज रहे। संगरूर के गांव सतौज के रहने वाले ज्ञान सिंह मान ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव से अपना सफर शुरू किया।