Thursday, 13 November 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने शहादत शताब्दी समारोहों की तैयारियों की समीक्षा की
डेली संवाद, चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब।
Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत शताब्दी समारोहों की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूरी की जाएँ।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को चार नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे, जबकि 23 नवंबर को गुरु का छावनी बुढ़ा दल में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में सर्व धर्म सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
Chief Secretary KAP Sinha reviews preparations for the Shaheedi Shatabdi Samagam at Sri Anandpur Sahib[/caption]
श्री अखंड पाठ साहिब का भोग
मुख्य सचिव ने बताया कि 23 से 29 नवंबर तक 500 ड्रोन के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन, उपदेशों और अद्वितीय शहादत की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा, 20 नवंबर को चरण गंगा स्टेडियम में लाइट एंड साउंड शो होगा, जबकि 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब (Punjab) सरकार श्रद्धालुओं के लिए गाइडेड टूर और विरासत यात्राओं का विशेष आयोजन भी करेगी ताकि संगत को गुरु साहिब से जुड़ी ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी जा सके। गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब से गुरुद्वारा सीस गंज साहिब तक होने वाले सीस भेंट नगर कीर्तन में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे। [caption id="attachment_92379" align="aligncenter" width="1200"]
Chief Secretary KAP Sinha reviews preparations for the Shaheedi Shatabdi Samagam at Sri Anandpur Sahib[/caption]