Sunday, 24 May 2026
पंजाब
Punjab News: कपूरथला जेल में बवाल, कैदियों ने लगाई आग; जमकर हंगामा
डेली संवाद, कपूरथला।
Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब हवालातियों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।
जानकारी के अनुसार यह विवाद बैरक नंबर-4 में शुरू हुआ था और देखते ही देखते पूरे जेल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैरक बदलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसने बाद में उग्र रूप ले लिया। झड़प के दौरान कई हवालातियों ने जेल परिसर में आगजनी कर दी।
[caption id="attachment_86393" align="aligncenter" width="1200"]
Fire[/caption]
Fire[/caption]