ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 13 July 2025

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, हजारों युवाओं को सीधा फायदा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने सरकारी आवास से बड़ी घोषणा की है। सीएम मान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चल रही जंग से निपटने के लिए अब युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा। पूरे पंजाब में 13 हजार गांव हैं। जिसके पहले चरण में 3083 गांवों में हाई वैल्यू ग्राउंड बनाए जाएंगे। इन सभी ग्राउंड के लिए ग्राउंड मैनेजर रखे जाएंगे, ताकि खेल के मैदानों की अच्छी से देखभाल हो पाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित अपने आवास पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारी कोशिश युवाओं को व्यस्त रखने की है। हमारे यहां टैलेंट की कमी नहीं है। आज क्रिकेट का कप्तान शुभमन गिल, हॉकी के कप्तान हरमन व फुटबाल का कैप्टन भी पंजाबी है। [caption id="attachment_77415" align="aligncenter" width="1200"] Bhagwant Mann CM Punjab Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]

नशे से जंग के लिए पहल

सीएम मान ने कहा कि पहले की सरकार ने खेलों की तरफ ध्यान नहीं दिया। बेहला मन शैतानी का घर होता है और वह गलत चीजों का शिकार हो जाता है। पंजाब ड्रग के दलदल में फंस गया है। हालांकि, बहुत सारे बच्चों ने खेलों में भी भाग लिया, लेकिन सभी को माहौल नहीं मिला। पंजाब के युवाओं को नशे से निकालना हमारा लक्ष्य है, लेकिन इसके लिए हमें विकल्प देना पड़ेगा, जिससे वे व्यस्त रहेंगे और दोबारा बुरी चीजों में नहीं फंसेंगे।

हर गांव में शानदार खेल ग्राउंड तैयार होगा

इसका सबसे बढ़िया विकल्प खेल हैं। पंजाब पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। सरकार हर गांव में शानदार खेल ग्राउंड तैयार करेगी। पंजाब में 13 हजार गांव हैं। पहले चरण में 3,083 ग्राउंड का काम शुरू करेंगे। सीएम ने कहा कि इन ग्राउंड में आने वाले युवाओं को अच्छी कोचिंग मिलेगी। इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए सरकार ने खास योजना बनाई है। इस दौरान उन लोगों को सरकार नियुक्त करेगी, जो नेशनल और इंटरनेशनल मुकाबलों में खेलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। [caption id="attachment_78014" align="aligncenter" width="1200"] Sports Ground in Punjab Sports Ground in Punjab[/caption]

हर गांव में सिंथेटिक टर्फ और एस्ट्रोटर्फ वाले ग्राउंड

सीएम ने कहा कि ग्राउंड हर गांव में होंगे। गांव के एंट्री पर ग्राउंड बने हुए हैं। यह मॉडर्न ग्राउंड होंगे। यहां पर एथलेटिक्स का सिंथेटिक ग्राउंड भी बनाएंगे, ताकि जब वे मुकाबलों के लिए विदेशों में जाएं तो उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी से जुड़े क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है।

खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पैसे दिए जाएंगे

सीएम मान ने कहा कि मेडल जीतने के बाद तो पैसे सभी को दिए जाते हैं। हम तो तैयारी के लिए भी पैसे देते हैं। हम आठ से दस लाख रुपए तैयारी के लिए भी देते हैं। अच्छी कोचिंग का इंतजाम करते हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए। यह चार से पांच गांवों में एक बनेंगी। यहां पर सभी तरह की सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों को खाने के लिए मैस की सुविधा रहेगी। हमारा लक्ष्य युवाओं को नशे से निकालना है।