Tuesday, 28 April 2026
पंजाब
Punjab News: भगवंत मान सरकार श्रमिक वर्ग के सम्मान में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत मान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य के श्रमिक वर्ग के सम्मान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने 1 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री (
Bhagwant Mann
) ने कहा, “पंजाब कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के तहत 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है। यह एक दिवसीय सत्र देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मेहनतकश श्रमिकों और कारीगरों को समर्पित होगा।”