Tuesday, 02 December 2025
पंजाब
Punjab: मुख्यमंत्री के जापान दौरे की शुरुआत, एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: जापान दौरे के पहले दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टोक्यो स्थित एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
CM Bhagwant Mann[/caption]
भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का जीवन, दर्शन और बलिदान सदा एक प्रकाश-स्तंभ की तरह कार्य करता रहेगा और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Mahatma Gandhi[/caption]
महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता की लड़ाई जीती
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi ) संभवतः विश्व के ऐसे एकमात्र नेता थे, जिन्होंने अहिंसा और शांति की विचारधारा के माध्यम से स्वतंत्रता की लड़ाई जीती। उन्होंने कहा कि हम सभी को, विशेषकर युवाओं को, अहिंसा, सद्भावना और शांति के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्रपिता द्वारा दर्शाए गए मानवतावादी दर्शन को जीवित रखने के लिए आगे आना चाहिए। [caption id="attachment_79876" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का जीवन, दर्शन और बलिदान सदा एक प्रकाश-स्तंभ की तरह कार्य करता रहेगा और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
ऐतिहासिक भूमिका निभाई
लोगों से गांधीजी द्वारा बताए गए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता-आधारित समाज के निर्माण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक महान राजनेता और जागरूक व्यक्तित्व थे। [caption id="attachment_43577" align="aligncenter" width="800"]
Mahatma Gandhi[/caption]