Thursday, 30 April 2026
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने खेल स्टेडियम का किया शिलान्यास, कहा- युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके
डेली संवाद, संगरूर।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह पहल खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के माध्यम से राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक हस्तक्षेप के तहत 4.38 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह विश्व स्तरीय स्टेडियम पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करेगा और बैडमिंटन, हैंडबॉल, जूडो, नेटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, कबड्डी और कराटे सहित अनेक खेलों की मेजबानी करेगा।
इस अवसर को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह स्टेडियम 14.63 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और 4.38 एकड़ क्षेत्र में फैला यह परिसर विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने बताया कि इसमें 200 मीटर का एथलेटिक ट्रैक, दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए पवेलियन तथा बहुउद्देश्यीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण किया जाएगा।
[caption id="attachment_103246" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
CM Bhagwant Mann[/caption]