Tuesday, 24 March 2026
पंजाब
Punjab News: भगवंत मान की खेल पहल को हॉकी दिग्गजों और स्टार खिलाड़ियों का समर्थन, पंजाब बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल हब
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई खेल क्रांति राज्य को नई पहचान देने जा रही है। उन्होंने कहा कि एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार है और राज्य की खेल संरचना, खिलाड़ियों की प्रतिभा तथा सरकार की प्रतिबद्धता इस आयोजन को सफल बनाएगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान (
Bhagwant Mann
) की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब (Punjab) का नाम रोशन करेगा।
Hockey[/caption]
खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित
नितिन कोहली ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्ष 2026 में पुरुष एशियन चैंपियनशिप की मेज़बानी पंजाब के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट पंजाब की खेल पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करेगा और राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल हब के रूप में मजबूत करेगा।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पंजाब में खेलों का माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। कोहली ने आगे कहा कि हॉकी पंजाब और हॉकी इंडिया के बीच बेहतर तालमेल के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुदृढ़ करेगा तथा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय अवसर प्रदान करेगा।खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी
ओलंपियन एवं हॉकी दिग्गज बलविंदर सिंह शम्मी ने कहा कि पंजाब हमेशा से हॉकी का गढ़ रहा है और अब राज्य को वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को और मजबूत करने का अवसर मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी राजविंदर कौर ने कहा कि इस स्तर का आयोजन महिला खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी सुखजीत कौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा, जो उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी
हॉकी की प्रमुख खिलाड़ी योगिता बाली ने कहा कि यह पहल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की खेल नीति को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। दो ओलंपिक (1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके ओलंपियन एवं स्टार खिलाड़ी हरप्रीत सिंह मंदर ने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए गर्व का विषय है और इससे खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। ओलंपियन एवं प्रमुख खिलाड़ी संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष, हॉकी पंजाब, ने कहा कि यह आयोजन राज्य में खेलों के विकास को नई गति प्रदान करेगा और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पवार ने कहा कि संगठन इस आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार के साथ मिलकर इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। [caption id="attachment_91709" align="aligncenter" width="1200"]
Hockey[/caption]