Saturday, 27 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब पेनिसिलिन की 100वीं वर्षगांठ तक एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को काबू करने के लिए प्रतिबद्ध
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पेनिसिलिन की खोज की 97वीं वर्षगांठ पर, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (
Dr. Balbir Singh
) ने आज बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) के खतरे से निपटने के लिए एंटीमाइक्रोबियल स्टूवार्डशिप (AMS) दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
PUNJAB-SAPCAR की शुरुआत
जिक्रयोग्य है कि मंत्री ने 15 सितंबर, 2025 को एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम हेतु समर्पित स्टेट एक्शन प्लान (PUNJAB-SAPCAR) की शुरुआत की। इससे पंजाब भारत का सातवां और क्षेत्र का अग्रणी राज्य बन गया, जिसने एंटीबायोटिक्स के अति प्रयोग को रोकने के लिए समर्पित नीति अपनाई, जो कि एक महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “97 साल पहले पेनिसिलिन की खोज ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी। इसके माध्यम से एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटी-फंगल दवाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ और अंग प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी संभव हुई।