ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 July 2026

Punjab Congress News: कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान आया सामने

Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद शुरू हुई अंदरूनी खींचतान अब खुली शक्ति-परीक्षा में बदलती नजर आ रही है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश पार्टी प्रधान बनाए रखने के फैसले के बाद कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने अपना स्पष्ट रुख सामने रखा है। चन्नी ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न तो कोई नई पार्टी बनाएंगे और न ही किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें अपनी जिम्मेदारी सौंपी है। चन्नी के अनुसार, सभी नेताओं ने उनसे पार्टी हाईकमान के सामने अपने विचार रखने को कहा है। पंजाब कांग्रेस में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच चन्नी के इस बयान को एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।