Wednesday, 08 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस की कलह के बीच हाईकमान का फैसला साफ, भूपेश बघेल की चन्नी को दो-टूक- राजा वड़िंग ही रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच AICC प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा और राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहेंगे।
पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने पहले अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही। 5 दिन के दौरे पर आए AICC प्रभारी भूपेश बघेल ने पूर्व CM चरणजीत चन्नी और उनके समर्थकों को दोटूक कह दिया है कि प्रधान बदलना गुड्डे-गुडि्डयों का खेल नहीं है। हाईकमान अपना फैसला नहीं बदलेगा।