Friday, 08 May 2026
राजनीति
Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Congress Election Strategy Meeting News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने पंजाब (Punjab) में होने वाले नगर निगम (Municipal Corporation) और अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में 9 मई को चंडीगढ़ में पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक में पंजाब
(Punjab)
कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके अलावा पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में पंजाब (Punjab) के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
[caption id="attachment_105071" align="aligncenter" width="1200"]
Congress[/caption]
Election[/caption]
Congress[/caption]
जल्द ही चुनाव कार्यक्रम
पंजाब (Punjab) में जल्द ही नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है और राज्य चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी ने आठ नगर निगमों, 65 नगर काउंसिल और 16 नगर पंचायतों के विभिन्न हलकों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। कई पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व मंत्रियों को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। [caption id="attachment_80147" align="aligncenter" width="1200"]
Election[/caption]