ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 August 2026

Punjab Congress News: पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस में बना तीसरा गुट, 15 विधायकों ने राहुल गांधी को लेटर लिखा

 Punjab Congress News: पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस में बना तीसरा गुट, 15 विधायकों ने राहुल गांधी को लेटर लिखा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के बीच अब एक नए राजनीतिक समीकरण की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के 15 कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है।

इन विधायकों का कहना है कि वे पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के मौजूदा हालात, नेताओं के बीच बढ़ते मतभेद और संगठन की स्थिति पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं।

इसी बीच पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) के भी दिल्ली (Delhi) पहुंचने की खबर है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल और बढ़ गई है।

Punjab Congress News
Punjab Congress News

भूपेश बघेल से नहीं हो पाई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, इससे पहले जब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पंजाब दौरे पर आए थे, उस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था। सत्र में व्यस्त रहने के कारण कई विधायक उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे।

अब इन विधायकों ने सीधे राहुल गांधी से समय मांगते हुए पत्र भेजा है। हालांकि, अभी तक राहुल गांधी कार्यालय की ओर से मुलाकात की तारीख तय होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पार्टी के अंदरूनी विवाद पर होगी चर्चा

बरनाला से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि लंबे समय से पंजाब कांग्रेस के नेताओं की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई है। ऐसे में विधायकों की राय थी कि पार्टी की मौजूदा स्थिति और नेताओं के बीच चल रहे मनमुटाव पर राहुल गांधी से खुलकर चर्चा की जाए।

सभी विधायक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और अपनी बात पार्टी के मंच पर ही रखना चाहते हैं। उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि पार्टी को मजबूत और एकजुट करना है।

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह, बघेल की बैठक के बाद भी नहीं थमी नाराजगी
पंजाब कांग्रेस में जारी कलह, बघेल की बैठक के बाद भी नहीं थमी नाराजगी

बैठक के बाद लिया गया फैसला

काला ढिल्लों के अनुसार, कांग्रेस विधायकों की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक के बाद सर्वसम्मति से राहुल गांधी को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगने का फैसला लिया गया।

पंजाब कांग्रेस में पहले से ही विभिन्न नेताओं के अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। ऐसे में 15 विधायकों की यह पहल राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया और संभावित बैठक पर टिकी हुई है।