Thursday, 06 November 2025
पंजाब
Punjab News: नौवें पातशाह के शहादत दिवस को समर्पित अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक होगा पूरा
डेली संवाद, चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब।
Punjab News: नौवें पातशाह, “हिंद की चादर” गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
Kultar Singh Sandhwan[/caption]
स्पीकर ने बताया कि गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित यह विशेष विधानसभा सत्र पंजाब सरकार (Punjab Govt) की पहल है, जिसका उद्देश्य गुरु साहिबानों के दर्शन और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाना है।
Industry Minister Tarunpreet Singh Sond[/caption]
उन्होंने आगे बताया कि जो विधायक सीधे सत्र में शामिल होना चाहेंगे, उनके लिए अलग से यातायात की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की ट्रैफिक या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।
Construction of temporary assembly dedicated to the martyrdom day of Ninth Patshah[/caption]
अधिकारियों के साथ बैठक की
यह जानकारी पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा (Kultar Singh Sandhwan) ने विरासत-ए-खालसा में मंत्रियों के समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। [caption id="attachment_4632" align="aligncenter" width="800"]
Kultar Singh Sandhwan[/caption]
स्पीकर ने बताया कि गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित यह विशेष विधानसभा सत्र पंजाब सरकार (Punjab Govt) की पहल है, जिसका उद्देश्य गुरु साहिबानों के दर्शन और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाना है।
नगर कीर्तन की शुरुआत की जाएगी
उन्होंने बताया कि भाई जैता जी द्वारा दिल्ली में गुरु साहिब की शहादत के बाद उनका शीश कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब लाया गया था, जिसके बाद भाई जैता जी, माता गुजरी जी और बाल गोबिंद राय जी के साथ उसे श्री आनंदपुर साहिब लाकर अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं आज गुरुद्वारा सीस गंज साहिब स्थित है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ( Harjot Singh Bains ) ने बताया कि 24 नवंबर को गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब (कीरतपुर साहिब) से नगर कीर्तन की शुरुआत की जाएगी, जिसका स्वागत विभिन्न स्थानों पर सभी मंत्रियों और विधायकों द्वारा किया जाएगा। नगर कीर्तन जब गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुँचेगा, तब विधानसभा सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।ठहरने की व्यवस्था भाई सती दास पंडाल में की
कैबिनेट मंत्री तरूनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के ठहरने की व्यवस्था भाई सती दास पंडाल में की गई है, ताकि मंत्री और विधायक अपने परिवारों सहित 23 नवंबर से ही श्रद्धापूर्वक श्री आनंदपुर साहिब पहुँचकर सभी कार्यक्रमों में भाग ले सकें। [caption id="attachment_76555" align="aligncenter" width="1200"]
Industry Minister Tarunpreet Singh Sond[/caption]
उन्होंने आगे बताया कि जो विधायक सीधे सत्र में शामिल होना चाहेंगे, उनके लिए अलग से यातायात की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की ट्रैफिक या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।
ड्रोन शो आयोजित किया
पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री और विधायक संगत के साथ नम्र सेवक के रूप में गुरु साहिब की शहादत को समर्पित होकर कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के उपरांत एक विशेष ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा, जो अपने आप में अनोखा होगा और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। बैठक के उपरांत, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, मंत्रियों के समूह और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने भाई जैता जी स्थल पर विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। [caption id="attachment_91637" align="aligncenter" width="1200"]
Construction of temporary assembly dedicated to the martyrdom day of Ninth Patshah[/caption]