Friday, 15 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 276 गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही निर्णायक मुहिम “गैंगस्टरां ते वार” के 115वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार”
पंजाब (Punjab)
को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुरू किया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की
115वें दिन पुलिस टीमों ने 11 हथियारों सहित 276 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 29,385 हो गई है। इसके अलावा 102 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 21 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।