Thursday, 30 October 2025
पंजाब
Punjab: सरहद पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर सरहद पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से मैगजीन सहित नौ आधुनिक पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार पंजाब में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ़ बिल्ला मंगा के करीबी सहयोगी शेरप्रीत सिंह उर्फ़ गुलाबा को सप्लाई किए जाने थे।
ARREST[/caption]
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हुई
यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दविंदर सिंह, निवासी गांव भंगवां, अमृतसर ग्रामीण, परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ़ मीटू, दोनों निवासी भिंडी औलख, अमृतसर (Amritsar) ग्रामीण के रूप में हुई है। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार पंजाब में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ़ बिल्ला मंगा के करीबी सहयोगी शेरप्रीत सिंह उर्फ़ गुलाबा को सप्लाई किए जाने थे।
अवैध हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की
डीजीपी ने बताया कि CI अमृतसर को विदेश में स्थित नामी गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ़ बिल्ला मंगा के बारे में विशेष जानकारी मिली थी, जो अपने साथियों परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ़ मीटू के ज़रिए राज्य में गैंग चला रहा था। इस सूचना से आगे पता चला कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा से अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे सरहद पार से ड्रोन की मदद से गांव भिंडी औलख ,अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में गिराया गया था, और वे इसे आगे शेरप्रीत के साथी दविंदर सिंह तक पहुँचाने वाले थे। [caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"]
ARREST[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अमृतसर ग्रामीण के चोगावां स्थित गुरुद्वारा बाबा मोहरी जी के पास उक्त आरोपियों को घेर लिया और उनके कब्जे से हथियारों की खेप बरामद कर ली।