ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 10 December 2025

Punjab News: विदेशी हैंडलरों से जुड़े सीमा–पार ड्रग कार्टेलों का भंडाफोड़; ICE, हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा–मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत बहु-स्तरीय कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े, सीमा–पार सक्रिय संगठित ड्रग कार्टेलों के तीन सदस्यों को 4.083 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (ICE,) और 1.032 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इन गिरोहों को निष्क्रिय कर दिया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हुई

यह जानकारी पंजाब (Punjab) के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहाँ दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर (25), निवासी गाँव दाओके (अमृतसर); नवतेज सिंह (33), निवासी गाँव माहवा (अमृतसर), जो वर्तमान में तरनतारन के एक गाँव में रह रहा था; और महांबीर सिंह (32), निवासी गाँव कालिया स्कात्रा (तरनतारन) के रूप में हुई है। [caption id="attachment_96200" align="aligncenter" width="1200"] Cross-border drug cartels linked to foreign handlers busted Cross-border drug cartels linked to foreign handlers busted[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों से 2500 रुपये की ड्रग मनी, एक कार और एक एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति व्हाट्सऐप के जरिये पाकिस्तान और विदेशों में सक्रिय तस्करों से तालमेल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पाकिस्तानी तस्कर से रिश्तों का खुलासा

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को 35 ग्राम आइ.सी. ई., सहित गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने एक पाकिस्तानी तस्कर से रिश्तों का खुलासा किया, जो उसे व्हाट्सऐप के माध्यम से ड्रॉप लोकेशन भेजता था। उनके अनुसार, आरोपी के खुलासों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.042 किलोग्राम ICE, बरामद की, जिससे उससे कुल बरामदगी 2.077 किलोग्राम हो गई। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption] उन्होंने बताया कि इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध नवतेज सिंह को 40 ग्राम आइ.सी. ई., सहित काबू किया। जांच में पता चला कि नवतेज पहले दोहा, क़तर में काम करता था, जहाँ उसकी मुलाकात एक हैंडलर से हुई थी। यह हैंडलर व्हाट्सऐप निर्देशों के जरिए भारत में ड्रग्स की लाने - लेजाने से संबंधित काम सौंपता था।

FIR दर्ज

जांच में यह भी पता चला कि नवतेज एक कोरियर के रूप में काम करते हुए नशीले पदार्थों के पैकेट प्राप्त करता था और उन्हें आगे सप्लाई करता था। उसके खुलासों के आधार पर पुलिस ने 1.966 किलोग्राम अतिरिक्त ICE, बरामद की, जिससे कुल बरामदगी 2.006 किलोग्राम हो गई। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"] FIR FIR[/caption] सीपी ने बताया कि तीसरी समानांतर कार्रवाई में पुलिस ने महावीर सिंह को 1.032 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान स्थित तस्कर से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर रहा था। इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले — FIR नंबर 337 दिनांक 05-12-2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत, तथा FIR नंबर 340 दिनांक 09-12-2025 धारा 21-सी के तहत, दोनों थाना हकीमा में; और एफआईआर नंबर 251 दिनांक 07-12-2025 धारा 22-बी और 22-सी के तहत थाना छेहरटा में दर्ज किए गए हैं।