Friday, 27 February 2026
पंजाब
Punjab News: PSIEC औद्योगिक प्लॉटों की मांग लगातार बढ़ रही; ई-नीलामी में163.50 करोड़ की बोलियां प्राप्त, पंजाब भर में 77 प्लॉट आवंटित: संजीव अरोड़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: पंजाब के उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम द्वारा राज्य भर के विभिन्न औद्योगिक फोकल प्वाइंटों में औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन हेतु आयोजित ई-नीलामी को उद्यमियों और निवेशकों से भारी समर्थन मिला है। उन्होंने इसे भगवंत मान सरकार की उद्योग-पक्षीय नीतियों का स्पष्ट प्रमाण बताया।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने बताया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस प्रक्रिया के दौरान 77 प्लॉट सफलतापूर्वक आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्लॉटों की लगभग 72.50 करोड़ रुपये की मूल कीमत के मुकाबले 163.50 करोड़ रुपये की अंतिम बोलियां प्राप्त हुईं, जो आरक्षित मूल्य से दोगुने से भी अधिक वृद्धि को दर्शाती हैं।
[caption id="attachment_75736" align="aligncenter" width="1200"]
AAP Sanjeev Arora[/caption]
AAP Sanjeev Arora[/caption]