Wednesday, 30 July 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब ने हरियाणा से की 113.24 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग, जाने क्या है मामला
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (Punjab) के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज यहां घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में अन्य भागीदार राज्यों द्वारा लंबे समय से बकाया राशि की वसूली के लिए ठोस कदम उठा रही है।
Harpal Singh Cheema[/caption]
भुगतान न करने की खुली छूट
उन्होंने पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि बीबीएमबी में पंजाब ( Punjab ) के हितों की लगातार अनदेखी के चलते अन्य राज्यों को उनके निर्धारित हिस्से से अधिक पानी प्राप्त करने और समय पर देनदारियों का भुगतान न करने की खुली छूट मिल गई। पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने जिन राज्यों पर बकाया है, उनके समक्ष ये गंभीर मुद्दे उठाए हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने बताया कि बीबीएमबी से संबंधित पंजाब की जो देनदारी लंबे समय से लंबित थी, वह कुल 113.24 करोड़ रुपये है और अब इसे आधिकारिक रूप से निपटारे के लिए हरियाणा सरकार को भेज दिया गया है। वित्त मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि संबंधित पंजाब अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा प्रक्रिया में इन बकाया राशियों की पुष्टि हुई है। [caption id="attachment_79174" align="alignnone" width="1200"]
Harpal Singh Cheema[/caption]