Thursday, 19 February 2026
पंजाब
Punjab: डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में अति-आधुनिक ANTF रेंज दफ़्तर का किया उद्घाटन
डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर राज्य में चलाई जा रही मुहिम ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को आगे बढ़ाते डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज जालंधर में पुलिस लाईनज़ में नई बनी अति- आधुनिक एंटी- नारकोटिकस टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर रेंज इमारत का उद्घाटन किया। डीजीपी के साथ विशेष DGP ANTF कुलदीप सिंह, ADGP ANTF नीलाभ किशोर और एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस पंजाब MF फारूकी भी मौजूद थे।
ज़िक्रयोग्य है कि लगभग 9000 वर्ग फुट के कवरड क्षेत्र में फैली और 1.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनी यह अति- आधुनिक इमारत, रेंज की कार्य-कुश्लता को बढ़ाने और नशा तस्करी के साथ और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार की गई है। इसमें गज़टिड अधिकारियों के लिए समर्पित दफ़्तर, जांच अधिकारियों और सहायक स्टाफ के लिए केबिन, रीडर का कमरा और एक आधुनिक कान्फ़्रेंस रूम शामिल है।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ किया तैनात
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अति- आधुनिक साधनों के साथ लैस इस सुविधा का उद्देश्य बड़े नशा तस्करों को रोक लगाना और राज्य में फैल रहे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नैट्टवरकों को तबाह करना है। उन्होंने बताया कि इस विशेष यूनिट में मोबाइल और कंप्यूटर फोरेंसिक टूल, उन्नत डेटा विश्लेषण प्रणालियों, फोरेंसिक डेटा ऐकस्टरैकशन, डीक्रिपशन और विश्लेषण सामर्थ्य के साथ-साथ क्रिप्टोकरंसी की ट्रेकिंग वाले उपकरण भी शामिल है।यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
डीजीपी ने कहा, "ड्रग इनफोरसमैंट में तकनीकी अपग्रेडेशन की विशेष ज़रूरत को पहचानते हमने न केवल बुनियादी ढांचा प्रदान किया है बल्कि इन उन्नत उपकरणों को चलाने में माहिर तकनीकी स्टाफ भी तैनात किया गया है।"