Monday, 21 September 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर केस में ED का बड़ा एक्शन, Kirshanu Sharda को किया गिरफ्तार, ₹1.42 करोड़ के खाते फ्रीज
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया है। ED की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, शारदा को 18 सितंबर 2026 को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया।
मामले में चंडीगढ़ की स्पेशल PMLA कोर्ट ने उसे 7 दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है। यह मामला पंजाब पुलिस के DIG, रोपड़ रेंज, हरचरण सिंह भुल्लर समेत अन्य लोगों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित है।
CBI FIR के आधार पर ED की जांच
ED ने बताया कि जांच की शुरुआत CBI की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB), चंडीगढ़ द्वारा दर्ज FIR के आधार पर हुई। FIR में भारतीय न्याय संहिता और Prevention of Corruption Act, 1988 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
ED के अनुसार, जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि हरचरण सिंह भुल्लर कथित भ्रष्टाचार मामले में मुख्य आरोपी थे और कृष्णु शारदा ने बिचौलिए के तौर पर काम करते हुए रिश्वत की मांग और रकम स्वीकार करने में भूमिका निभाई।

₹8 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
ED की प्रेस रिलीज के अनुसार, एक मामले में शिकायतकर्ता से ₹8 लाख की अवैध रकम मांगे जाने का आरोप है। इसमें से ₹5 लाख शारदा द्वारा स्वीकार किए जाने की बात जांच में सामने आई है। एजेंसी के मुताबिक, शिकायतकर्ता को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए कथित तौर पर यह रकम मांगी गई थी।
₹1.42 करोड़ के खाते फ्रीज
ED के मुताबिक, PMLA के तहत की गई तलाशी के दौरान ₹8.35 लाख नकद बरामद हुए। इसके अलावा बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों तथा निवेशों में कुल ₹1.42 करोड़ की राशि फ्रीज की गई।
एजेंसी ने बताया कि वित्तीय रिकॉर्ड और जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की जांच में कथित तौर पर अस्पष्टीकृत नकद जमा, निवेश और वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं। इनमें हरचरण सिंह भुल्लर और अन्य लोगों से जुड़े लेन-देन भी शामिल हैं।
मनी ट्रेल की जांच जारी
ED अब पूरे मनी ट्रेल को ट्रेस करने में जुटी है। एजेंसी का कहना है कि जांच का उद्देश्य अपराध से प्राप्त धन की आवाजाही, छिपाने और इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं का पता लगाना है। मामले में अन्य व्यक्तियों या संस्थाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।