Saturday, 18 October 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, IPS अफसर को किया सस्पैंड, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab DIG IPS Harcharan Singh Bhullar Corruption Case news: पंजाब सरकार ने आईपीएस (IPS) अफसर को सस्पैंड कर दिया है। सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के मुताबिक डीआईजी (DIG) को सस्पैंड किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब
(Punjab)
के डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर (IPS Harcharan Singh Bhullar) को सरकार ने सस्पैंड कर दिया है। DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई (CBI) ने रिश्वत केस में गिरफ्तार किया है। CBI ने DIG हरचण सिंह भुल्लर के साथ उनके एजेंट कृष्नु को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
[caption id="attachment_89397" align="aligncenter" width="1200"]
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption]
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption]
DIG Harcharan Singh Bhullar[/caption]
DIG Harcharan Singh Suspended[/caption]
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption]
स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख घूस
मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले एजेंट कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था। फिर CBI ने साथ जाकर DIG को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी है कि कृष्नु ही DIG को रिश्वत के लिए शिकार खोजकर देता था। वह DIG का प्राइवेट आदमी है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
शुक्रवार को DIG IPS Harcharan Singh Bhullar और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। [caption id="attachment_89395" align="aligncenter" width="512"]
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption]
बेड से निकला 7.50 करोड़ कैश
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (IPS Harcharan Singh Bhullar) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) की कोठी में 5 जगह कैश और गोल्ड छुपा रखा था। छापा मारने गई CBI की टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि DIG ने बेड के अंदर कैश रखा था। क्रॉकरी की अलमारी में भी निचले हिस्से में कैश भरा हुआ था, जिसे लॉक किया गया था। DIG ने सामान की 2 आलमारियों में सोना छिपाकर रखा था। कैश और गोल्ड को इस तरह से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो। [caption id="attachment_89313" align="aligncenter" width="1200"]
DIG Harcharan Singh Bhullar[/caption]
2.64 लाख रुपए हर महीने सैलरी
DIG भुल्लर की एक महीने की सैलरी करीब 2.64 लाख रुपए बनती थी, लेकिन कैश और गोल्ड बरामदगी से पता चला कि वह लग्जरी लाइफ जी रहे थे। लुधियाना में उनके समराला फार्महाउस से जो शराब की बोतलें मिली हैं, उनमें से कई 50 हजार से ज्यादा कीमत की हैं।सरकार द्वारा जारी सस्पैंशन लेटर
[caption id="attachment_89638" align="aligncenter" width="512"]
DIG Harcharan Singh Suspended[/caption]