Wednesday, 13 May 2026
पंजाब
Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने “ऑनलाइन मिलनी” के दौरान विदेशों में बसे पंजाबियों की शिकायतें और सुझाव सुने
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज “ऑनलाइन मिलनी” आयोजित कर विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डॉ. रवजोत सिंह (
Ravjot Singh
) ने बताया कि ऑनलाइन मिलनी के दौरान जमीन-जायदाद विवाद, विवाह संबंधी मामले, धोखाधड़ी, कब्जों तथा डराने-धमकाने से संबंधित शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों को गंभीरता से दर्ज करते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनआरआई पंजाबी समुदाय को न्याय, सुरक्षा और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
[caption id="attachment_110621" align="aligncenter" width="1200"]
Dr. Ravjot Singh listened to the complaints and suggestions of Punjabis residing abroad during the “Online Milni.”[/caption]
Dr. Ravjot Singh listened to the complaints and suggestions of Punjabis residing abroad during the “Online Milni.”[/caption]