Sunday, 14 December 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश; 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और सहित चार गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने विदेश आधारित तस्करों से जुड़े ड्रग सप्लाई मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक .32 बोर पिस्तौल, मैगज़ीन तथा पांच जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
पुलिस टीम ने उनके काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-02-ईई-0627) और सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (पीबी-02-ईएक्स-2265), जिनका उपयोग वे खेप की डिलीवरी के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।
DGP ने जानकारी दी
यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवराज सिंह निवासी रोडीवाल, अमृतसर; वरिंदर सिंह निवासी धौल कलां, अमृतसर; जग्गरूप सिंह निवासी संगना, अमृतसर और जुगराज सिंह निवासी सरकारिया एन्क्लेव, अमृतसर के रूप में हुई है। [caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]