ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 June 2026

Punjab News: नशा तस्करी और अवैध नार्कोटिक नेटवर्क मॉड्यूल का पर्दाफाश; हेरोइन, नशीली गोलियां, जिंदा कारतूसों के साथ तीन गिरफ्तार

Drug smuggling and illicit narco-network module busted
Drug smuggling and illicit narco-network module busted
डेली संवाद, चंडीगढ़/फिरोज़पुर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रहे अभियान के दौरान नशा तस्करी और अवैध नार्कोटिक नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोज़पुर पुलिस ने तीन आरोपियों को 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1.33 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल/गोलियां, केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस और 36,600 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर दो मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां साझा की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लक्खा भेडिया निवासी मनजिंदर सिंह (24), मल्लांवाला निवासी जगजीत सिंह (22) और फिरोज़पुर के ममदोट उत्तर निवासी गुरदेव सिंह (55) के रूप में हुई है। [caption id="attachment_21362" align="aligncenter" width="1200"] Drug smuggling and illicit narco-network module busted Drug smuggling and illicit narco-network module busted[/caption]

आगे की जांच जारी

नशीले पदार्थ और गोली-सिक्का बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों की मारुति स्विफ्ट कार (पीबी 46 एपी 3255) को भी जब्त किया है। डीजीपी ने बताया कि इन मामलों में आगे-पीछे के संबंध स्थापित किए जा रहे हैं और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और सभी गुर्गों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पहले ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि मनजिंदर सिंह और जगजीत सिंह नशा तस्करी में शामिल हैं। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपियों की स्विफ्ट कार को दाना मंडी बस्ती वकीलां वाली के पास रोका और तलाशी के दौरान 5.775 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

मेडिकल स्टोर पर छापा मारा

दूसरी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि गुरदेव सिंह गांव ममदोट में मेडिकल स्टोर चलाता है, जहां वह प्रतिबंधित कैप्सूल/गोलियां बेचता है। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और आरोपी गुरदेव को गिरफ्तार कर दुकान से 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल, 36,600 रुपये नकदी और केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस बरामद किए। एस.एस.पी. भूपिंदर सिद्धू ने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।इस संबंध में एक केस एफआईआर संख्या 72 दिनांक 16/6/2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना आरिफ के और दूसरा केस एफआईआर सं. 96 दिनांक 16/6/2026 को बीएनएस की धारा 223 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) ए के तहत पुलिस स्टेशन ममदोट में दर्ज किया गया है।