Thursday, 11 December 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में इस दिन ड्राई डे लागू, पढ़ें सरकार का बड़ा फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: पंजाब में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनज़र राज्य चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब के आबकारी आयुक्त, जतिंदर जोरवाल (IAS) ने राज्यभर में 14 दिसंबर 2025 की रात 12:00 बजे से 15 दिसंबर 2025 की सुबह 10:00 बजे तक "ड्राई डे" घोषित करने का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
इस अवधि के दौरान पंजाब (Punjab) के सभी जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों में शराब की बिक्री, खरीद, वितरण या सेवन से संबंधित सभी गतिविधियाँ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। आदेश के अनुसार, कोई भी शराब की दुकान, बार, होटल, रेस्टोरेंट या किसी भी प्रकार के लाइसेंसधारी स्थल पर शराब उपलब्ध नहीं होगी।