Friday, 03 April 2026
पंजाब
Punjab Earthquake News: जालंधर समेत पंजाब में भूकंप के झटके, लोग घरों से निकले, कुछ देर डर का माहौल
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab Earthquake News: पंजाब में शुक्रवार रात उस समय हलचल मच गई जब जालंधर सहित कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रात करीब 9:45 बजे आए इन झटकों ने लोगों को अचानक चौंका दिया और कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और झटके भी कुछ ही सेकंड तक महसूस हुए, लेकिन अचानक आई इस हलचल ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
पंजाब
(Punjab)
के जालंधर (Jalandhar) के लोगों के अनुसार, झटके महसूस होते ही कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें जमीन हल्की-हल्की हिलती हुई महसूस हुई, जबकि कई ने पंखों और अन्य लटकती वस्तुओं को हिलते देखा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण बच्चों और बुजुर्गों में खासा डर देखा गया।