ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 20 August 2025

ED Raid: पंजाब में ED की बड़ी रेड, शुगर मिल समेत गोल्ड जिम में पहुंचे 50 से ज्यादा अधिकारी

डेली संवाद, फगवाड़ा। ED Raid: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है।

50 से ज्यादा अधिकारी रेड करने पहुंचे

मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने पंजाब (Punjab) के फगवाड़ा ( Phagwara ) में वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और इससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ED के करीब 50 से ज्यादा अधिकारी अलग अलग टीमें बनाकर सभी जगह पर एक साथ रेड करने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है। लंबे समय से मिल और इसके मालिक जरनैल सिंह वाहद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपए से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं।

किसानों के भुगतान रोकने के आरोप

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला उन शिकायतों से जुड़ा है, जिनमें मिल पर किसानों के भुगतान रोकने के आरोप हैं।