ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 29 March 2026

Punjab News: रंधावा सुसाइड केस, पूर्व मंत्री भुल्लर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर; जांच तेज

Punjab News: रंधावा सुसाइड केस, पूर्व मंत्री भुल्लर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर; जांच तेज
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर में वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या में नाम आने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले लालजीत भुल्लर को आज कोर्ट में फिर पेश किया गया। अदालत ने भुल्लर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पिछले दिनों मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने पुलिस को पांच दिन का रिमांड दिया था। इस दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। वेयरहाउस के डीएम रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में सुसाइड किया था। [caption id="attachment_43592" align="aligncenter" width="800"] Laljit Singh Bhullar Laljit Singh Bhullar[/caption]

पुलिस ने रिमांड के दौरान जुटाए सबूत किए पेश

पुलिस ने इस मामले में लालजीत भुल्लर ( Laljit Singh Bhullar ), उनके पिता और पीए के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया था। पिछले दिनों अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पांच दिन की रिमांड अवधि आज पूरी हो गई थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान जुटाए गए सबूत और पूछताछ से संबंधित जानकारी अदालत के सामने पेश किए।

पहले भी विवादों में रह चुके भुल्लर

लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी वह लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को लेकर वह सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें पार्टी और सरकार का साथ मिलता रहा। कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह हमेशा बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए।