Sunday, 28 December 2025
पंजाब
Punjab News: किसान 40 प्रतिशत तक प्राप्त कर सकते सब्सिडी, जाने
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आकर्षक सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से किसानों को बागवानी का पेशा अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर फसल विविधीकरण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है।
मंत्री (
Mohinder Bhagat
) ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) के तहत किसान नए बाग लगाने के साथ-साथ अन्य बागवानी गतिविधियों के लिए 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक गेहूं-धान चक्र पर निर्भरता कम करना, भू-जल संरक्षण करना और उच्च-मूल्य वाली फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना है।