Friday, 10 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच, बसों के उपर चढ़कर बैठे किसान, सड़कों पर जाम, लोग परेशान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
किसानों ने सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड से रैली शुरू की, जो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बसों और अन्य वाहनों के जरिए सेक्टर-17 स्थित मटका चौक तक पहुंची। प्रदर्शन की अगुवाई किसान नेता उग्राह ने की।
पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच[/caption]
पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच[/caption]
किसान संगठनों का कहना है कि यह नीति किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे खेती योग्य जमीन पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकारों से अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।
भारी पुलिस बल तैनात
प्रशासन की अनुमति के अनुसार किसानों को केवल मटका चौक तक मार्च निकालने की इजाजत दी गई थी, जिसके चलते रैली वहीं तक सीमित रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-34 और मटका चौक समेत कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने मटका चौक पर बैरिकेडिंग भी की थी। [caption id="attachment_23039" align="aligncenter" width="1200"]
पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मटका चौक पहुंचने के बाद किसान तय कार्यक्रम के तहत वापस सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड लौट आए, जहां उन्होंने सभा कर अपनी मांगें रखीं। प्रशासन ने किसानों को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक रैली की अनुमति दी थी। प्रदर्शन को देखते हुए शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया और पुलिस ने रूट डायवर्ट किए। किसानों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी विरोध जताया। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि इस समझौते से कृषि, डेयरी क्षेत्र और छोटे उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।किसानों की आय प्रभावित
किसानों का आरोप है कि विदेशी कृषि उत्पादों की बढ़ती पहुंच से भारतीय किसानों की आय प्रभावित होगी। इसके अलावा किसानों ने पंजाब सरकार की नई भूमि पूलिंग नीति का भी विरोध किया। [caption id="attachment_23040" align="aligncenter" width="1200"]