Monday, 24 August 2026
पंजाब
Punjab News: मशरूम की खेती पर किसानों को 40% तक सब्सिडी, अधिकतम 80 हजार की मिलेगी मदद
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार किसानों को रिवयती खेती के साथ-साथ बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सके। इसी दिशा में मशरूम उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इन शब्दों का प्रकटीकरण आज बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने किया।
उन्होंने बताया कि किसान मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी, अधिकतम 80 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। यह सहायता किसानों को मशरूम की खेती शुरू करने और अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत पैदा करने में सहायक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन के लिए कम जमीन की आवश्यकता होने के कारण यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी आय का एक अच्छा साधन है।
बागवानी मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें अधिक लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि किसान बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर फसल विभिन्नता के द्वारा अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।