ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 July 2026

Punjab News: पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, लाडोवाल सहित सभी टोल प्लाजा किए फ्री

पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री
पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को किसानों ने राज्यभर के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें आम जनता के लिए टोल फ्री करवा दिया। लुधियाना (Ludhiana) लाडोवाल टोल प्लाजा, जो पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में गिना जाता है, वहां भी किसानों ने धरना दिया और वाहन चालकों को बिना टोल शुल्क के गुजरने दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

‘लैंड पूलिंग नीति’ का विरोध

किसानों का कहना है कि यह आंदोलन सरकार की प्रस्तावित ‘लैंड पूलिंग नीति’ के विरोध में किया जा रहा है।  उनका आरोप है कि इस नीति के जरिए कृषि योग्य जमीन को बड़े कॉर्पोरेट समूहों के हाथों में देने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस विरोध प्रदर्शन का ऐलान पहले ही गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किया था। [caption id="attachment_23182" align="aligncenter" width="1200"] पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री[/caption] किसानों ने जमीन गिरवी रखने और लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामलों में भी न्याय की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित इन मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी

लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान जुटे और शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रखा। किसान नेताओं ने कहा कि शाम 4 बजे तक किसी भी टोल कंपनी को शुल्क वसूलने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह समझौता कृषि क्षेत्र और छोटे किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पंजाब के अलग-अलग टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठकें कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।