Tuesday, 18 November 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब सरकार ने वेटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती को दी मंज़ूरी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने पशु पालन विभाग में 345 वेटरनरी इंस्पेक्टरों की चरणबद्ध भर्ती संबंधी प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
वित्त मंत्री, जो कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने बताया कि पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान मौजूदा रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पशु पालन विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य की 22 वेटरनरी पॉलीक्लिनिकों में इलाज करवाने वाले पशुओं की संख्या बढ़ रही है, जिससे विभाग में स्टाफ की कमी महसूस की जा रही है।
कुल 2010 स्वीकृत पद
यहां जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh Cheema ) ने कहा कि पशु पालन विभाग में इस समय वेटरनरी इंस्पेक्टरों के कुल 2010 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 345 पद वर्तमान में खाली हैं और 1665 वेटरनरी इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने इन 345 रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की मंज़ूरी दे दी है, जिनमें से 150 पद पहले चरण के तहत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भरे जाएंगे और शेष 195 पद अगले वित्त वर्ष 2026-27 में दूसरे चरण में भरे जाएंगे।