Thursday, 20 November 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में इस विभाग में 115 पदों पर भर्ती की मंजूरी, पढ़ें कब से कर सकेंगे आवेदन
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों को पुनर्जीवित करने एवं भर्ती के माध्यम से होम्योपैथिक विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि वित्त विभाग ने होम्योपैथिक विभाग के अंतर्गत विभिन्न कैडरों में कुल 115 पदों को पुनर्जीवित एवं भर्ती को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग की क्षमता बढ़ाने के मकसद से उठाया गया है।
Harpal Singh Cheema[/caption]
115 पदों को पुनर्जीवित एवं भर्ती को मंजूरी
यहां जारी प्रेस बयान में इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh Cheema ) ने कहा कि 115 पदों की भर्ती में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर (एचएमओ) के 42 पद, डिस्पेंसर (होम्योपैथिक) के 72 पद और 1 क्लर्क का पद शामिल है। उन्होंने कहा कि इन 115 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। [caption id="attachment_63735" align="aligncenter" width="800"]
Harpal Singh Cheema[/caption]